logo

नगर पालिका सेवा संवर्ग परीक्षा: एग्जाम के 2 माह बाद भी आंसर की जारी नहीं किया

exam11.jpg

रांची 

नगर पालिका सेवा संवर्ग परीक्षा के 2 माह बीत जाने के बाद बाद भी अन्सर की जारी नहीं किया  गया है। इससे अभ्यर्थियों में रोष का माहौल है। बता दें कि नगर पालिका सेव संवर्ग की परीक्षा के लिए 30 मई 2022 से 29 जून 2022 का आवेदन लिया गया था। परीक्षा की विज्ञापन संख्या 09/2022 है। लेकिन इस बीच झारखंड हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति को रद्द करने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। इसके बाद परीक्षा के लिए मई 2023 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया। परीक्षा 29 – 10- 23 को आयोजित की गयी। लेकिन इस दौरान कुछ केंद्रों पर OMR शीट की कमी हो गयी। वहीं कुछ केंद्रों पर प्रिंटिंग की गलतियों के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया। ऐसे पांच केंद्र थे, जहां की परीक्षा को रद्द किया गया। 24 दिसंबर 2023 को फिर से परीक्षा ली गयी। अब परीक्षा के लगभग 2 माह होने को हैं। लेकिन अब तक इसका आंसर की नहीं जारी किया गया है। इससे अभ्यर्थि परेशान हो रहे हैं।   

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn