logo

कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे नगर निगम के सफाईकर्मी, क्या हैं प्रमुख मांगें 

sangh.jpg

रांची 

रांची नगर निगम के सफाईकर्मी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। इसके लिए रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ की ओऱ से पत्र जारी किया गया है। बता दें कि चुनावी मौसम में पूरे झारखंड के सफाईकर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मिली खबर के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जारी प्रदर्शन अब राजधानी रांची तक पहुंच गया है। अब रांची में भी 2 सितंबर से सफाई मजदूर संघ ने हड़ताल का एलान किया है। ये हड़ताल समान काम समान वेतन की मांग आदि को लेकर की जा रही है। 

संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार सफाईकर्मियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं- 

-    10 साल से काम कर रहे सफईकर्मियों को नियमित किया जाये 
-    सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर, कार्यालय सहायक आदि का वेतन तत्काल प्रभाव से 30 प्रतिशत बढ़ा दिया जाये। 
-    नगर विकास के द्वारा निगम की ओर ये ये मांग की गयी है कि 10 साल से अधिक समय से कार्य कर रहे लोगों की लिस्ट भेजी जाये। इसे अभी तक नहीं भेजा गया है। इससे तत्काल भेजा जाये। 
-    सुपरवाइजर को परिवहन भत्ता 1000 रुपया दिया जा रहा है, इसे बढ़ाकर 3000 रुपया कर दिया जाये। 
-    सभी कर्मियों को समान काम समान वेतन का लाभ दिया जाये। 


 

 

Tags - Municipal corporation sanitation workers strike Jharkhand News