logo

Dhanbad : दिशा की बैठक संपन्न, सांसद पीएन सिंह दिखें नाराज... पूरी बैठक रही हंगामेदार

DISHA.jpg

धनबादः 
धनबाद समाहरणालय में आज दिशा की बैठक हुई। बैठक स्थानीय सांसद पीएन सिंह की अध्यक्षता में की गई। पूरी बैठक हंगामेदार रही। पीएन सिंह उपायुक्त संदीप सिंह से नाराज होते दिखे। जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं की धीमी गति के साथ ही पानी-बिजली के मुद्दों को उठाया। सांसद ने डीसी को गर्मी शुरू होने से पहले जल की योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिया। 


टाल दी गई थी बैठक 
दिशा की यह बैठक पहले 15 फरवरी को होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया था। इस बैठक में सड़क निमार्ण, बिजली व्यवस्था, विधि व्यवस्था, जलापूर्ति योजनों सहित सभी विभागों की विकास योजना की समीक्षा की जा रही है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। 


सड़को का मुद्दा भी बैठक का हिस्सा 
झरिया पुल से लेकर जोड़ा फाटक रेल लाईन तक की सड़क और गोधर से कुसुंडा होते हुए वासेपुर तक सड़क का चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर और रेल अंडरपास के निमार्ण है। वहीं ऐट लेन सड़क के निर्माण में हो रही देरी पर भी चर्चा होने के आसार हैं। यह सड़क राज्य की पहली ऐट लेन सड़क है। जिसके निर्माण का कार्य अन्यान्य कारणों से अटकता चला आ रहा है। जिसके कारण इसके पूरा किए जाने के निर्धारित समय सीमा में कई बार बदलाव किया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यह मुद्दा उठा।