logo

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास पहुंचे सांसद पप्पू यादव, भाई के निधन पर परिवार को बंधाया ढांढस

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास पहुंचे सांसद पप्पू यादव, भाई के निधन पर परिवार को बंधाया ढांढस

द फॉलोअप डेस्क 

राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास मुरुबंदा (चितरपुर) में आज पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद पप्पू यादव ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों का हौसला बढ़ाया। बता दें कि आज मंत्री योगेंद्र प्रसाद के स्वर्गीय छोटे भाई भरत कपूर का दशकर्मा है। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और उनके परिवार का ढांढस बंधाया।  

बता दें कि योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया था। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। वहां वह एआईजी में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था। इसके साथ ही कई नेता और मंत्रियों ने दुख प्रकट किया था।


 

Tags - Yogendra prasad News latest jharkhand News jharkhand Updates Latest jharkhand Updates latest News pappu Yadav updates yogendra prasad News pappu Yadav meet yogendra prasad breaking jharkhand News