द फॉलोअप डेस्क
मनोहरपुर प्रखंड में सोमवार को पांच दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से हाजरा कंपनी प्रांगण स्थित श्री श्री देवी पूजा कमेटी मनोहरपुर, संत नरसिंह आश्रम नव दुर्गा पूजा समिति, मनोहरपुर साइडिंग दुर्गा पूजा समिति, मनोहरपुर लाइन पार दुर्गा पूजा कमेटी और रेलवे दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना में शामिल हुए। पंडाल उद्घाटन के लिए पहुंचे सांसद और विधायक का ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मुखिया पूजा कुजूर, बसंत हरलालका, अश्विनी बघेल, मानुएल बेक, बहादुर मुर्मू, बंधना उरांव, राज यादव, प्रकाश साह, अरविंद गुप्ता, राजेश हरलालका, विक्रम सिंह, निखिल साह, राधेश सिंह, चंचल रवानी, बिनोद सिंह, सुशील सिंह, निलकंठ नाग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
