logo

सांसद दीपक प्रकाश को मध्यप्रदेश चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

सांसद दीपक प्रकाश को मध्यप्रदेश चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

द फॉलोअप डेस्क 
इस साल के अंत में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर के बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत भाजपा ने अपने विभिन्न राज्यों के कुशल संगठनकर्ताओं को इन चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इसी के तहत भाजपा ने झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को मध्यप्रदेश राज्य में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। दीपक प्रकाश झारखंड़ से एक मात्र नेता हैं जिन्हें मध्यप्रदेश राज्य की जिम्मेदारी दी गयी है।
दो महीने प्रवास में रहेंगे 
दीपक प्रकाश को मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें शहडोल, अनुपपुर तथा उमरिया जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दीपक प्रकाश को मिले संभाग में पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद और तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। तथा चुनाव के पहले और चुनाव के दौरान बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है कि बीजेपी अपने चुनावों में संगठन को मजबूत बना कर चुनाव लड़ती है। इसी के तहत पार्टी समय-समय पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को चलाती है। दीपक प्रकाश 31 अगस्त को मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे और वहां दो महीने के प्रवास में रहेंगे। यह जानकारी राज्यसभा सांसद के निजी सचिव शेषनाथ उपाध्याय ने दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N