logo

धनबाद की सब्जी मंडी में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

धनबाद123.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में कल देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी मंजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर भींड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। दरअसल यह घटना तब हुई जब स्टील गेट सब्जी मंडी में अचानक लगी आग की लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य सामान से भरी दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद 4 दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बहरहाल, घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों में मातम जैसा माहौल था। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चार से पांच बार यहां आग लग चुकी है और हर बार 15 से 20 दुकानें जलकर राख हो जाती हैं। गौरतलब है कि लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। वहीं, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि मंडी परिसर के आसपास अवैध शराब की बिक्री के कारण रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हमेशा ही लगा रहता है, जिससे आगजनी की आशंकाएं बनी रहती है। वहीं, दुकानदारों ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक सहायता की मांग भी की है।

पूर्व विधायक संजय सिंह ने कहा कि बार-बार आग लगने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर पीड़ित दुकानदारों की हरसंभव मदद करने का भी बात कही है। वहीं, पीड़ित मालती देवी ने कहा कि पति के निधन के बाद वे खुद दुकान चलाती हैं। दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों का जीवन यापन करती हैं। मालती देवी का कहना है कि जिस वक्त आग लगी, वह अपने दुकान में सो रही थी। वहीं, उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश मोदी की भी राशन दुकान आग में जलकर खाक हो गई है। वहीं, पीड़ित दुकानदार विश्वनाथ मंडल ने कहा कि उनकी भी राशन की दुकान थी, जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।

Tags - Dhanbad Sabzi Mandi fire Steel Gate market Saraidhela police station 12 shops gutted late night fire incident Jharkhand news Sanjay Singh former MLA fire brigade response four fire tenders ration shop burnt vegetable market blaze shopkeepers p