द फॉलोअप डेस्क
रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार है। जिसमें बहन अपने प्यारे भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधती है और जन्म-जन्मांतर तक उसके सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना करती है। रक्षाबंधन के दिन वह भाई अपने आप को खुशनसीब समझता है जिसकी एक बहन होती है। वहीं हर रक्षाबंधन के दिन हर बहन की निगाह एक वैसे भाई पर भी टिक जाती है, जिसके हाथों पर हजारों की संख्या में बहने राखी बांधती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पटना वाले खान सर की। हर रक्षाबंधन में हर कोई यह जानने को उत्सुक रहता है कि आखिर इस रक्षाबंधन में खान सर की कलाई पर कितनी बहनों ने राखी बांधी।
बुधवार को भी मनाया जा रहा रक्षाबंधन
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कई स्थानों पर आज भी रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। तो जीएस रिसर्च इंस्टिट्यूट वाले खान सर ने भी आज रक्षाबंधन मनाया। अब से कुछ देर पहले उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर बताया कि इस रक्षाबंधन सभी रिकॉर्ड टूट गये। और उनकी कलाई पर 7000 से अधिक बहनों ने राखी बांधी। वीडियो में राखी बांधे हाथ को वह उठाते हुए दिखाते हैं और बताते हैं कि इसका वजन इतना हो गया है कि वह अपना हाथ भी नहीं उठा पा रहे हैं। वह अपने अंदाज में कहते हैं कि ई हथवा तह उठिये नहीं रहा है। वह यह भी बताते हैं कि भद्रा नक्षत्र शुरू होने से पहले ही उन्होंने रक्षाबंधन मना लिया। अब बहनों के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम करना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N