logo

झारखंड में बदले जाएंगे 2 दर्जन से ज्यादा प्रखंड विकास पदाधिकारी, तैयार हो रही लिस्ट

jharkhand_mantrlai12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के 2 दर्जन से अधिक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की इस माह के अंत तक तबादला होगा। विभाग के स्तर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की लिस्ट तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि जो अधिकारी 3 साल से ज्यादा वक्त से एक जगह अपनी सेवा दे रहे हैं,उनका तबादला किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने भी इस संबंध में निर्देश दिया है। 


बीते दिन 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का हुआ था तबादला
बता दें कि हाल ही में ग्रामीण विकास विभाग ने 25 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया था। इसके बाद से ही फिर से कुछ और बीडीओ के तबादले की तैयारी चल रही है। इस संबंध में स्थापना समिति की बैठक भी हुई है। राज्य सरकार की सहमति के बाद तबादले की अधिसूचना जारी की जायेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\