logo

रांची : 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा हो गये खर्च लेकिन नहीं सुधरी रांची में बिजली की व्यवस्था

bijli_ball2.jpg

रांचीः 
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से लेकर देर रात तक बिजली कट का सिलसिला जारी है। इससे लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चों का घर में जीना मुहाल हो गया है। यह सिलसिला अप्रैल में और अधिक बढ़ गया है। इसके पीछे कारण लोकल फॉल्ट बताया जाता है। गर्मी में बिजली खपत अधिक होने से बिजली वितरण के उपकरण जैसे, तार, ट्रांसफॉरमर लोड नहीं संभाल पा रहे हैं। रांची में बिजली की व्यवस्था सुधारने के लिए 1000 करोड़ से अधिक खर्च किये गये। लेकिन कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। हर दिन लोकल फॉल्ट के नाम घंटों बिजली काटे जा रहे हैं। 

इंडस्ट्रियल इकाई भी परेशान

लगातार बिजली कट होने से केवल घरेलु लोग ही नहीं बल्कि व्यापारी एवं औद्योगिक इकाई के लोग भी परेशान हैं।  जेनरेटर की खपत अधिक बढ़ गयी है। इससे इंधन का अधिक खर्च हो रहा है। अगर पावर कट का समय तय हो जाए तो औद्योगिक इकाईयां एक निश्चित समय के लिए जनरेटर का उपयोग कर सकते हैं। 

 

इन क्षेत्रों में हो रही अधिक परेशानी
आज 11 केवी कोकर चुन्ना भठ्ठा फीडर मेटनेंनस के नाम पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बंद रहा। इसके कारण करीब एक घंटे से अधिक समय तक तिरिल, गितिल कोचा, भाभानगर, बैंक कॉलानी, चुन्ना भठ्ठा में बिजली गुल रही। 

पुंदाग एरिया में बीती रात करीब 11 बजे से एक घंट से अधिक समय तक बिजली नहीं रही

बीती रात साढ़े 11 बजे के करीब डोरंडा, मनीटोला, फिरदौस नगर में घंटो पावर कट रही

मधुकम फीडर में दिन में करीब 2 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही

पिस्का मोड़ इलाके में सुबह से पावर आने का जाने का सिलसिला जारी है