द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। यह पूरा सत्र काफी हंगामेदार रहा। सत्र के आखिरी दिन झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 18 विधायकों के निलंबन से मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बेहद नाराज है। सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार (2 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा के अध्यक्ष को उनके पद से हटाने का नोटिस दे दिया।
भाजपा विधायकों ने दिया स्पीकर को हटाने का नोटिस
भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को पद से हटाने का नोटिस दिया। विधानसभा के सचिव को लिखे पत्र में भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष अपने पद के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं। वह झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के अनुरूप सदन का संचालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए।