पलामूः
मंकीपॉक्स धीरे-धीरे पूरे देश में पांव पसार रहा है। अब झारखंड में भी मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है। गढ़वा में मंकी पॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। उसे सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल जांच के लिए पुणे भेजने की तैयारी है। बता दें कि झारखंड में मंकी पॉक्स की जांच की सुविधा नहीं है। इसलिए सैंपल पुणे भेजा जाएगा। गढ़वा सिविल सर्जन कमलेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध मरीज ने किसी तरह की कोई यात्रा नहीं की है।

लक्ष्ण मिल रहे
सिविल सर्जन के अनुसार बरसाती जख्म है लेकिन लक्षण मंकी पॉक्स के है। इससे मरीज को संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है। गढ़वा में संदिग्ध मरीज मिलने से पलामू स्वास्थ विभाग भी अलर्ट हो गया है। इधर पलामू डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित की है। इस बैठक में मंकी पॉक्स को लेकर चर्चा की जायेगी।

हाई अलर्ट जारी
पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पलामू में हाई अलर्ट जारी किया गया है और सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र मे गुरुवार से जागरूकता अभियान चलाये।
