logo

वोट जिहाद कर रही है कांग्रेस, आपकी संपत्ति का आधा हिस्सा धर्म विशेष के लोगों को दे देगी- मोदी

मपोग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

पीएम मोदी ने आज चाईबासा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने का काम बीजेपी कर रही है। सबसे ज्यादा लाभ मेरे भील बेटे-बेटी उठा रहे हैं। कांग्रेस ने आदिवासी इलाकों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। आकांक्षी जिला योजना से आदिवासी जिलों का विकास बीजेपी कर रही है। बीते 10 वर्षों में बीजेपी ने वो काम किया, जिनका जनजातीय समाज को 6 दशक से इंतजार था। आदिवासी समाज में सिंगल सेल एनिमिया खतरनाक बीमारी थी। सरकार ने चिंता नहीं की। हमारी सरकार ने इस बीमारी के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान चलाया।

चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। यहीं डॉक्टरी पढ़ेंगे। 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाइयों के लिएअ बिजली, मकान, पानी औऱ सिलेंडर की सुविधा दी। हमारे प्रयासों से झारखडं में 18 लाख परिवारों को पक्का मकान मिला। 2.5 करोड लोगों को हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है। 33 लाख घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है।

मोदी का प्रयास है कि गरीब, आदिवासी हमारे महिलाओं का सामर्थ्य बढ़े। दूसरी ओर कांग्रेस आपकी संपत्ति पर डाका डालना चाहती है। सरकार में आयेगी तो सबकी जांच करायेगी। चोरों की संपत्ति की जंच का विरोध करते हैं। नागरिकों की जांच करायेगी। आपके पास सोना, चांदी कितना है। स्त्रीधन कितना मिला था। खेत की जांच करायेगी। कहेंगे कि इससे ज्यादा नहीं रख सकते। 10 एकड़ जमीन है तो 5 एकड़ कांग्रेस को दोष। ट्रैक्टर बांट लो। आपकी संपत्ति छीनकर कांग्रेस, अपने वोट बैंक में डालेगी। वोट जिदाह के लोगों को देना का प्लान बनाया है।

Tags - Modi ji Modi ji in Chaibasa PM Modi in Chaibasa PM in Jharkhand