logo

घरों पर गिर गया मोबाइल टावर, हुए नुकसान से भुक्तभोगियों में आक्रोश

towdhan.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दो दिन से झारखंड के मौसम ने करवट लिया है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को जोरदार बारिश के साथ आंधी, तूफान चला। धनबाद जिले में भी जोरदार आंधी चल रही थी। इसी बीच गुहीबांध के पास एक बड़ी घटना घटी। तेज आंधी से एक मोबाइल टावर घरों पर गिर गया। जिससे कई घर  क्षतिग्रस्त हो गए। घर में रखे सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी है। हालांकि एक व्यक्ति को हल्की चोटे आई है। जानकारी के मुताबिक टावर 6 घरों पर गिरा है। टावर गिरने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों के अंदर अभी भी डर समाया हुआ है। 


दूसरा टावर हटाने की मांग 
इसी इलाके में एक और मोबाइल टावर है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं यह भी ना गिर जाए। लोग वहां से टावर हटाने की भी मांग कर रहे हैं। जिनके घरों में टावर गिरा है उनका कहना है कि यह इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। घर में रखे कई सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो गए। उन्होंने बताया कि हमने टावार लगाने का विरोध किया था लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं मानी। घर के मालिकों का कहना है कि टावर का किसी भी तरह से मेंटेनेंस नहीं किया जाता है। लोग सिर्फ जनरेटर में डीजल डालने के लिए पहुंचते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz