logo

धनबाद : सड़क हादसे मेें घायल पूर्व विधायक आनंद महतो का विधायक उमा शंकर अकेला और पूर्णिमा नीरज सिंह ने जाना हाल

niraj_900.jpg
द फॉलोअप डेस्क 

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक आनंद महतो से विधायक उमा शंकर अकेला और पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व विधायक सह मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो से दोनों विधायक बड़ादाहा ग्राम बलियापुर में मिले। बता दें की धनबाद के बलियापुर सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग बीबीएम कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक आनंद महतो घायल हुए थे। जिसके बाद उऩको इलाज के लिए अस्पातल में भर्ता कराया गया। दरअसल, धनबाद में आहूत झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति की बैठक थी। जिसमें विधायक उमा शंकर अकेला और पूर्णिमा नीरज सिंह शामिल होने गए थे। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व विधायक से मुलाकात की।