बड़कागांव:
उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरम मे चंदौल होरम आजीविका महिला ग्राम संगठन और आम सभा का उद्घाटन स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने विधायक का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तत्पश्चात विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन किया तथा आम सभा की बैठक की गई।
कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित
मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया एतवरिया देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुनीता देवी, सुरेश महतो, राम प्रकाश कुमार, पूनम पांडे, संजू कुमारी, निरंजन रजवार, नंद लाल दास, ग्राम संगठन के अध्यक्ष गायत्री कुमारी,सचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष किरण कुमारी, गुलाबो कुमारी, सहिया सरिता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।