logo

गिरिडीह : सरिया खदान में डूबे युवक का 20 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, तलाशी में जुटी NDRF की टीम

SARIYA.jpg

गिरिडीहः

सरिया थाना क्षेत्र के बंद पड़े पत्थर खदान में डूबे युवक की तलाश जारी है।  20 घंटे बाद भी युवक को ढूंढा नहीं जा सका है। आज सुबह-सुबह ही एनडीआरएफ की टीम खदान पहुंच गई है। खदान के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सरिया खदान में मुन्ना यादव का बेटा प्रकाश नहाने गया था, और नहाते वक्त युवक डूब गया। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


चार युवक नहाने गये थे 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार को दस बजे के करीब चार युवक खदान में नहाने गए थे। इसमें एक युवक पानी की गहराई में डूब गया था जबकि तीन युवक नहाकर निकल आए। युवको को निकालने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए। एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। 


लोगों ने किया सड़क जाम 
घटनास्थल पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। लापता युवक प्रकाश का पता अब तक नहीं चल सका है। इधर खदान में दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। हालांकि विधायक विनोद सिंह के ने जाम को हटवा दिया