logo

जामताड़ा की लापता सगी नाबालिग बहनों ने प्रेम-प्रसंग में छोड़ा घर! लोकेशन मिल गया...

a7211.jpg

​जामताड़ा: 

मिहिजाम थानाक्षेत्र के हलुद कणाली गांव से बीते 19 अप्रैल से लापता 2 सगी नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  'फॉलोअप' की खबर का असर यह हुआ कि पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह रेस हो गई, जिसके बाद अब इस गुत्थी के सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने मामले का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा प्रकरण प्रेम-संग  जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि टेक्निकल सर्विलांस से बहनों का लोकेशन मिल गया है। 

​तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग
थाना प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार, लड़कियों के लापता होने के बाद से ही पुलिस तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए उनकी तलाश में जुटी थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने लड़कियों की वर्तमान लोकेशन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिया है। लोकेशन मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम को बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए तत्काल संबंधित इलाके के लिए रवाना कर दिया गया है।


अपहरण की धारा में दर्ज है मामला
​गौरतलब है कि लड़कियों के भाई की शिकायत पर मिहिजाम थाने में कांड संख्या 20/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 (अपहरण) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती तौर पर इसे अपहरण का मामला मानकर जांच शुरू की गई थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और तकनीकी साक्ष्य सामने आए, पुलिस ने अब इसे प्रेम प्रसंग के एंगल से देखना शुरू कर दिया है।


 

​थाना प्रभारी ने क्या जानकारी दी है!
​पूरे मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि "मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमें सटीक लोकेशन मिल चुकी है और हमारी टीम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए निकल चुकी है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है, जल्द ही दोनों बहनों को बरामद कर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर दिया जाएगा।"

​परिजनों को सुरक्षित वापसी की उम्मीद
​पिछले कई दिनों से अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों को पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। पुलिस की सक्रियता और लोकेशन मिलने की खबर के बाद अब गांव में बच्चियों के सकुशल घर लौटने की उम्मीद जग गई है। पुलिस टीम की वापसी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि दोनों बहनें खुद की मर्जी से कहीं गई थीं या इसके पीछे किसी और की साजिश थी

Tags - Jamtara NewsGirl Missing CaseMinor Sister MissingJamtara Police