logo

लग्न कार्यक्रम में पहुंचे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, मौत

बारातीती.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित आरएस टावर के नजदीक बीती रात गोली चली है। गोली एक युवक को लगी है जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम अमन सिद्दीकी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शादी की रस्म के दौरान फायरिंग हुई थी। चर्च रोड निवासी मो नसीम के बेटे की शादी दो दिन बाद है। गुरुवार को लग्न का कार्यक्रम आर एस टावर में चल रहा था। अमन भी शामिल होने आया था। जानकारी के मुताबिक अमन का स्थानीय बदमाशों के साथ कुछ बकझक हो गया था। बात मारपीट तक पहुंच गई और उसी बीच एक युवक ने अपने पास रखे पिस्टल से अमन के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। गोली अमन के जांघ में लगी, इसके बाद वह  जमीन पर गिर गया।


आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी हो रही 
मौके पर मौजूद लोगों ने अमन को रिम्स पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। अमन के परिजनों ने पुलिस को आरोपी के बारे में बताया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके साथ ही लगन कार्यक्रम का वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाया जा रहा था। पुलिस की टीम उस वीडियो की भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू है।