logo

पत्थरबाजी के नाम पर अल्पसंख्यकों पर चलाई गोली, भाजपाई पर सिर्फ पानी की बौछार, पुलिस की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं- इरफान

0115.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि पत्थरबाजी के आरोप में अल्पसंख्यकों पर गोली चलाई गई। वहीं, भाजपाईयों के पत्थरबाजी के जवाब में सिर्फ पानी का बौछार करती रही। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भाजपा ने सचिवालय घेराव कार्यक्रम में पुलिस पर पथराव किया। जिससे कई पुलिसवाले घायल हो गए कई पुलिसवालों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे मौत से जूझ रहे हैं। मौके पर कई पदाधिकारी एवं मीडिया वादों को भी गंभीर चोटें आई जो इस समय अस्पताल में भर्ती है। घटना के वक्त पुलिस मार खाती रही और अपने बचाव में सिर्फ पानी का बौछार करती रही। पुलिस वालों ने अपने बचाव में गोलियां क्यों नहीं चलाई यह बात समझ से परे है।

दो बेगुनाह अल्पसंख्यक हो गए शहीद
डॉ. इरफान ने कहा कि
लोगों को याद होगा की पिछले वर्ष भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा इस्लाम धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी जिसके विरोध में पूरे देश में जुलूस निकाला गया। इसी कड़ी में रांची में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ अल्पसंख्यक समाज द्वारा जुलूस निकाला गया। तब पुलिस वाले ने जुलूस द्वारा पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए अपने बचाव में फायरिंग की जिससे हमारे दो बेगुनाह अल्पसंख्यक बच्चे मौके पर ही शहीद हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ पुलिस अपने बचाव में बेगुनाहों पर गोलियां चला देती है तो दूसरी तरफ भाजपा द्वारा पथराव करने पर पुलिस द्वारा सिर्फ पानी की बौछार की जाती हैपुलिस केस कर छोड़ दिया जाता है जो समझ से बिल्कुल परे है।

सीएम से की कार्रवाई की मांग
विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि
ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अभिलंब भाजपा नेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं क्योंकि, पुलिस, मीडिया एवं पदाधिकारियों पर पथराव कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसमे कुछ लोग अभी भी मौत से जूझ रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT