जामताड़ा
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना कह्त्र में स्कूल जाने के दौरान एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. इसे लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने नारायणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है. पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 58/26 दर्ज कर ली है.
स्कूल जाने निकली थी बेटी रस्ते में हो गया अपहरण: पिता
दर्ज मामले के अनुसार, लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री 20 मई को हमेशा की तरह स्कूल के लिए निकली थी. इसी दौरान रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नारायणपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस टीम अपहृत नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
