logo

Assembly Elections : मंत्री मिथिलेश 21 को करेंगे नामांकन, कहा- अपनी ताकत का एहसास कराएगी जनता, होगा महाजुटान

MTHKUR.jpg

गढ़वा
 पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 21 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा से नामांकन करेंगे। मंत्री  ठाकुर के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। जानकारी देते हुए मंत्री  ठाकुर ने बताया कि उनके नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आमजनों का महाजुटान होगा। विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा व डंडा सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे।

वहां से मंझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़ होते हुए रैली टाउन हॉल के मैदान में पहुंचेगी। टाउन हॉल से मंत्री  ठाकुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ नामांकन के लिए जाएंगे। नामांकन के बाद टाउन हॉल के मैदान में मुख्यमंत्री एवं मंत्री  ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है। जनता अपनी ताकत का अहसास कराएगी। गढ़वा की जनता अपना हक अधिकार लूटने वालों एवं विकास विरोधियों को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


 

Tags -  Assembly Elections Elections Jharkhand News Election