logo

गढ़वा सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर, घायलों के बेहतरीन इलाज का दिया निर्देश

सगूपग21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले नगरउंटारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 75 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस खबर की सूचना होते ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों में बातचीत की और मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि "गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में देर रात नेशनल हाईवे 75 पर भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।"


उन्होंने आगे लिखा कि "हादसे में घायल हुए लोगों के बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों से बातचीत की। गढ़वा डीसी से फोन पर बात कर जरूरी कानूनी कार्यवाही करने एवं पीड़ित परिजनों को सरकारी मदद करने का निर्देश दिया। सभी मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए भी जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। सभी अगली सुबह शुक्रवार को नगरउंटारी रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने वाले थे। इसी क्रम में नेशनल हाईवे 75 पर पाल्हे में पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कुछ दूर जाकर गिरा। जिससे कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दुद्धी महुली गांव के बिमलेश कुमार कनौजिया (42 वर्ष), अरुण भुइयां (30 वर्ष), बिकेश भुइयां (20 वर्ष), राजा कुमार (21 वर्ष) और राजकुमार भुइयां (53 वर्ष) शामिल है। 


 

Tags - Garhwa news Garhwa latest news Garhwa Nagaruntari Garhwa road accident Nagaruntari road accident