logo

मंत्री इरफान अंसारी ने 166 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- जल्द होगी 10 हजार बहाली

16610.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज विभाग के नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया। बता दें कि सभी कर्मचारी की बहाली अनुबंध पर की गई है। इस कार्यक्रम में कुल 166 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। आज के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, ओटी टेक्नीशियन और दंत चिकित्सक के पदों पर नियुक्त किया गया है। मंत्री इरफान अंसारी ने इस दौरान कहा झारखंड में बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। डॉक्टर की कमी से भी सरकार जल्द निपटेगी। आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग और भी नियुक्ति करने जा रही है। सभी जिले से रिक्वायरमेंट मांगा गया है। आने वाले समय में करीब 10 हजार नियुक्ति होने जा रही है। रिटायर्ड डॉक्टर की भी सेवा लिया जाएगा। कॉलेज में पढ़ने के बाद 3 साल काम करना पड़ेगा। ऐसा नियम बनाया जाएगा। 


रिम्स के लोड को कैसे कम किया जाए इसपर भी विभाग काम कर रही है। आने वाले दिनों में कई मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर की सीट भी बढ़ाए जाएंगे। हर पंचायत में बनेंगे मेडिकल कॉलेज। उन्होंने कहा कि AI टेक्नोलॉजी रोबोटिक टेक के मदद से झारखंड के लोगों का इलाज होगा। जल्द मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी होगी। 108 एंबुलेंस के संख्या में बढ़ेगी। बाइक एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि जहां बड़ी एंबुलेंस नहीं जा सकती वहां बाइक एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। हर जिले में हेलिकॉप्टर एंबुलेंस की सेवा शुरू होगी। प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज के मरने के बाद अनाप शनाप बिल दे देते है। ये परिजन की लिए पीड़ादायक होता है। प्राइवेट हॉस्पिटल को मरीजों के प्रति सहानुभूति होना चाहिए। प्राइवेट हॉस्पिटल ने इलाज को कॉमर्शियल कर दिया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि जब मरीज की मौत हो जाती है तो शव को बिना बिल लिए छोड़ दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर करवाई होगी। सभी नवनियुक्त कर्मचारी को बधाई दी।

आज 166 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपी गई। इसमें 
56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी
24+17 चिकित्सा पदाधिकारी
57 ओटी टेक्नीशियन 
11 डेंटल सर्जन 
1 विधि परामर्शी