द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री इरफान अंसारी के मां मुस्तरी खातुन का निधन हो गया। वह 80 साल की थी। जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत समेत अन्य नेताओं ने भी दुख जताया और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फोन कर सांत्वना दी। जनाजे की नमाज गुरुवार को मधुपुर के लखना कब्रिस्तान में अदा की जाएगी।