रांची:
3 महीने के अंदर मदरसा बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा। मैं इसको लेकर खुद गंभीर हूं। मंत्री बनने के बाद से इसके लिए प्रयासरत हूं। चूंकि मदरसा शिक्षा विभाग से संचालित होता है। ऐसे में बीते 3 मार्च को ही मैंने पत्राचार किया है।

यह बातें सदन के अंदर मंत्री हफीजुल हसन ने कही। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का गठन भी प्रक्रियाधीन है। इस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। उर्दू एकेडमी पर भी विचार कर रहा हूं।

गांडेय विधायक ने पूछा था सवाल
गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने पूछा था कि 21 वर्ष बाद भी राज्य में उर्दू एकेडमी नहीं है। वक्फ बोर्ड प्रक्रियाधीन है और मदरसा बोर्ड का भी गठन नहीं हो पाया है। यह कब तक होगा और अब तक क्यों नहीं हो पाया है। इन सवालों के जवाब में सरकार की ओर से मंत्री हफीजुल हसन ने उपरोक्त बातें कही।