logo

गोड्डा : SIR अभियान को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

WhatsApp_Image_2026-07-26_at_4_23_20_PM.jpeg

गोड्डा
गोड्डा प्रखंड कार्यालय मेहरमा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा एसडीओ आलोक वरुण केसरी, एसडीपीओ, बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। 
समय पर लक्ष्य पूरा करने को अधिकारियों से कहा
बैठक के दौरान अभियान की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि SIR अभियान के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करने और अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

Tags - Godda Deepika Pandey Singh SIR Campaign Jharkhand News Breaking News