logo

जमशेदपुर : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोविंदपुर में गौतम बुद्ध थीम पर बने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

e5nj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर हाट बाजार स्थित श्री-श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन झारखंड के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक भी है। उन्होंने समिति और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, कांग्रेस के वरीय नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भाजपा के वरीय नेता बबुआ सिंह, तथा दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और गौतम प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस वर्ष का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसकी भव्य थीम गौतम बुद्ध पर आधारित है, जो शांति, धैर्य और अहिंसा का संदेश देती है। समिति इस वर्ष अपने 57वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें क्षेत्र के नागरिक और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।


 

Tags - latest JamshedpurNews JamshedpurNews Updates latest JamshedpurNews Jamshedpurnews in hindi latest Jamshedpurnews Jamshedpur updates latest Jamshedpurnews in Hindi Latest JamshedpurUpdates latest updates Gumla Latest JamshedpurNews Jamshedpurnews