logo

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं दीपिका पांडेय सिंह, स्मृतियों को किया नमन

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं दीपिका पांडेय सिंह, स्मृतियों को किया नमन

द फॉलोअप डेस्क, गिरिडीह:

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जनसेवा के प्रति समर्पण, जनहित के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और सहज एवं सरल व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। मंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया।

लोगों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहे

आम लोगों से उनका सहज जुड़ाव, उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रही। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और झारखंड के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया और लोगों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहे। उनका सेवा-भाव, जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उनके साथ जुड़ी स्मृतियां और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव सम्मान और आत्मीयता के साथ याद किया जाएगा।

Tags - Deepika Pandey Singh Sudivya Kumar Sonu paid tribute jharkhand government