logo

जमशेदपुर : I.I.M.U.N. सम्मेलन में मंत्री दीपिका पांडेय ने युवाओं को दिया नेतृत्व का संदेश

DIPIKA6.jpg

जमशेदपुर
काव्याप्ता ग्लोबल स्कूल में आयोजित I.I.M.U.N. (India's International Movement to Unite Nations) जमशेदपुर कॉन्फ्रेंस में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक सोच भी विकसित करनी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि 15 से 22 वर्ष की उम्र युवाओं के जीवन का सबसे अहम दौर होती है। इसी समय उनके सपने सोच और भविष्य की दिशा तय होती है। ऐसे में I.I.M.U.N. जैसे मंच छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।

पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था से छात्रों को मिलेगा न्याय

मंत्री दीपिका ने कहा कि झारखंड के युवाओं में अपार क्षमता है और राज्य की पहचान सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों से नहीं बल्कि यहां की प्रतिभा से भी बननी चाहिए। इसके लिए युवाओं को लगातार नई जानकारी हासिल करनी होगी और खुद को बदलती दुनिया के अनुरूप तैयार करना होगा।

शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मेहनती छात्रों के साथ न्याय तभी होगा जब परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हों। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत और भविष्य दोनों को प्रभावित करती हैं इसलिए ऐसी गड़बड़ियों पर सख्त रोक जरूरी है।
 

Tags - IIMUNConferenceYouthLeadershipDeepikaPandeySinghEmpoweringYouthLeadershipMessage