logo

Weather Alert : राजधानी सहित राज्य के इन हिस्सों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग जारी किये येलो अलर्ट 

राजधानी सहित राज्य के इन हिस्सों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग जारी किये येलो अलर्ट 

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड में मौसम को लेकर राज्य के किसान मायूस हैं. मानसून की धीमी रफ्तार से खेती पर इसका असर पड़ रहा है. इस वर्ष भी राज्य के ज्यादातर जिलों में मानसून का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला है. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से आने वाले कुछ दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. बता दें की 17 अगस्त को सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और 18 को पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. हालांकि मौसम वज्ञानिकों के अनुसार बारिश के साथ राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात की भी संभावनाएं हैं. जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किये है.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N