logo

झारखंड में 4 डिग्री तक गिरा पारा, जनवरी में शीतलहरी के साथ कड़ाके की ठंड

sitlaher.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं बह रही है जिस कारण धूप में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट लेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में देखने को मिल रहा है। इस कारण आसमान में बादल छाएं रहेंगे, जिस वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंत और जनवरी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। शीतलहर भी चल सकती है। 


न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी बढ़ोतरी 
मौसम विभाग के अनुसार  राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ है। इसी वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से आज से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। अगले दो दिनों से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि रात में उमस लग सकती है। वहीं दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 

प्रमुख शहरों का तापमान
रांची : 10.4,जमशेदपुर : 10.7,बोकारो : 10.6,चाईबासा : 8.6,देवघर : 11.2,गिरिडीह : 11.1,गढ़वा : 6.6,रामगढ़ : 8.5.गोड्डा : 9.3,चतरा : 5.2,गुमला : 5.3,हजारीबाग : 8.9,जामताड़ा : 9.1,खूंटी : 6.7