logo

झारखंड के 11 जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव के साथ सताएगी गर्मी 

weather7.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावनाएं हैं। अधिकतर जिलें में पारा 42 डिग्री के ऊपर रहेगा। तापमान बढ़ने से राज्यवासियों को गर्मी और सताएगी।

इन जिलों में हीटवेव चलने की आशंका 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि तापमान के बढ़ने से राज्य के 11 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि जिन जिलों में हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है, वहां लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत जरुरी हो तब ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। दुमका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पक्षिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज में तापमान 44-45 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना है।

कुछ जिलों में छाये रहेंगे बादल 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 जिलों को छोड़ अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। दरअसल। राज्य में पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ तक कमजोर निम्न दबाव क्षेत्र बना है। ऐसे में हवाओं में नमी देखने को मिलेगी। रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में बादल छाये रहने की संभावना जताई गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - weather report jharkhand weather updatessummer seasonheat wave updateshindi news