logo

Jharkhand : रांची पहुंचा पुरुष हॉकी विश्व कप ट्रॉफी, 11 को प्रदर्शनी

tro.jpg

रांचीः 
13 जनवरी से राउरकेला और भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप ट्रॉफी शुक्रवार को रांची लाई गई। गुरुवार को गुवाहाटी में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने हॉकी असम के पदाधिकारी से ट्रॉफी लिया। ट्रॉफी लेने के बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारी शाम 6:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ पहुंचे। इसके बाद लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया।


11 दिसंबर को प्रदर्शनी 
विजय शंकर सिंह ने बताया कि पहले इस ट्रॉफी को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। 11 दिसंबर को इसकी प्रदर्शनी भी की जाएगी। दरअसल हॉकी मैच में ट्रॉफी को प्रदर्शन करने का रिवाज पुराना है।  इसी को देखते रांची में पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर खेल प्रेमियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रहा है।