logo

Morahabadi : मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ और आसपास की भूमि की मापी, क्या कार्रवाई होगी! 

मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ और आसपास की भूमि की मापी, क्या कार्रवाई होगी! 

रांची: 

मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ एवं आसपास के क्षेत्रों में हुए अतिक्रमण में समाहित अतिक्रमित भूमि की आज द मापी की गयी। अंचल अधिकारी शहर एवं बड़गाईं की देख-रेख में मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ एवं आसपास के क्षेत्र में भूमि की मापी की गई।

कहां से लेकर कहां तक भूमि की मापी
जनजातीय शोध संस्थान भवन मोरहाबादी से लेकर मिलन पैलेस तक अतिक्रमित भूमि का नक्शा एवं भूमि के विवरण के साथ जिला प्रशासन की टीम ने जमीन मापी की। अंचल अधिकारी (बड़गाईं) मनोज कुमार की देख-रेख में संबंधित क्षेत्र की मापी की गयी, जबकि शहर अंचल के क्षेत्र में अंचल कार्यालय की टीम ने मापी की। इस दौरान दोनों अंचल के अंचल निरीक्षक और कर्मी भी उपस्थित थे।

अतिक्रमिति भूमि की नापी का आदेश
अंचलाधिकारी शहर एवं बड़गाईं को अतिक्रमित भूमि की मापी करते हुए नक्शा एवं भूमि के विवरण के साथ 48 घंटे के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश अपर समाहर्ता (रांची) द्वारा दिया गया है।