logo

RU : MD/MS फॉर्म जमा करने के छठे दिन से ही परीक्षा शुरू, छात्र बोले- कम से कम 15 दिन का समय मिले 

MD/MS फॉर्म जमा करने के छठे दिन से ही परीक्षा शुरू, छात्र बोले- कम से कम 15 दिन का समय मिले 

रांची 
Ranchi University News : रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) ने MD/MS वार्षिक परीक्षा-2026 (Annual Examination-2026) के लिए हाल ही में तारीखों की घोषणा (Announcement) की है। इन तारीखों को लेकर छात्रों में आक्रोश है और उन्होंने इस पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय ने 28 सितंबर को परीक्षा शेड्यूल (Exam Schedule) जारी किया। इस परीक्षा का फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि (Last Date) 30 सितंबर तय की गई है। विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ फॉर्म 1 अक्टूबर तक जमा किए जा सकते हैं, जबकि पहला पेपर 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।


इतना कम समय व्यावहारिक नहीं 
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का कहना है कि एमडी और एमएस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने और परीक्षा शुरू होने के बीच इतना कम समय व्यावहारिक नहीं है। उनका मानना है कि कम से कम दो सप्ताह (लगभग 15 दिन) का समय मिलना चाहिए था। परीक्षा केंद्र डोरंडा कॉलेज, रांची निर्धारित किया गया है। छात्रों ने बताया कि चार पेपर की परीक्षा लगातार 7 से 15 अक्टूबर के बीच होनी है। ऐसे में तैयारी का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। उनका कहना है कि परीक्षा में प्रदर्शन आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया और करियर दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए विश्वविद्यालय को छात्रों को तैयारी का उचित समय देना चाहिए, ताकि वे अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें। 


मेरिट लिस्ट में सुधार, नाम जुड़ा 
इधर जेसीईसीईबी ने NEET-UG-2026 के द्वितीय चक्र ऑनलाइन काउंसलिंग की राज्य मेधा सूची में हुई गलती को सुधार दिया है। मो. रज़ी अहमद का नाम पहले जूनियर मेडिकल ऑफिसर की सूची में क्रमांक-1 पर दर्ज हो गया था। उन्होंने बीसी-1 कोटे का दावा किया था, जबकि NEET-UG में सामान्य कोटे में थे। रिजर्व में बीसी-1 कोटे में सामान्य कोटि दर्ज थी। अब अयोग्य श्रेणी से नाम हटाकर राज्य मेधा सूची में क्रमांक-445 पर शामिल करते हुए सीएमएसएल-445 पर आवंटित किया गया है। 


 

Tags - MD MS Ranchi University Medical Exam Exam Schedule Student Protest