द फॉलोअप डेस्क
राज्य में मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आज यानि शनिवार को धनबाद नगर निगम में महापौर पद के सभी 29 प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें किसी प्रत्याशी को AC तो किसी को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न के तौर पर आवंटित किया गया है। बताते चलें कि, चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो, निर्वाची पदाधिकारी महापौर सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो के नेतृत्व में पूरी हुई।

बताते चलें कि, महापौर पद के लिए प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को AC, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी-टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट और जावेद इकबाल को बक्सा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। इसके अलावा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो. परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को CCTV कैमरा और बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर चुनाव चिह्न दिया गया। वहीं, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म, योगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस, रवि चौधरी को घन,
.jpeg)
रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो. रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छन्नी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, संजीव सिंह को ऊन और सिलाई तो वहीं, के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न दिया गया। बहरहाल, चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब सभी प्रत्याशी जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुटेंगे।