logo

सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी का नाम लिए बिना कहा, JMM छोड़ सभी दल कर रहे हैं आचार संहिता का उल्लंघन

SUPRIYO111.jpg

रांची
झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर रांची मेयर चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है और कुछ ही दिनों में शहर की सरकार चुनी जानी है, लेकिन चुनावी माहौल में नियमों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी कई राजनीतिक दल अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुलकर चुनावी रंग में उतार रहे हैं। एक मेयर प्रत्याशी के पोस्टर और प्रचार सामग्री में सांप्रदायिक बातों का जिक्र किया जा रहा है। साथ ही पोस्टरों में बड़े नेताओं के चेहरे और चुनाव चिन्ह भी लगाए जा रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है।


सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आचार संहिता के अनुसार प्रत्याशी के पोस्टर में केवल उसका ही फोटो होना चाहिए, लेकिन झामुमो को छोड़कर अन्य दल इसका उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि राजधानी के व्यापारी वर्ग और आम जनता को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नगर विकास से जुड़े कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में बेहतर विकास के लिए सही प्रतिनिधि का चयन जरूरी है।


प्रवक्ता ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही भाजपा और कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रचार सामग्री में खुले तौर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया जा रहा है। झामुमो समर्थित प्रत्याशी की ओर से भी इस संबंध में शिकायत किए जाने की बात कही गई है।


 

Tags - Ranchi Civic Polls BJP Congress Campaign Election Commission Action Urban Development Department Jharkhand Politics