logo

Ranchi : मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने निगम क्षेत्र में किया 2 योजनाओं का शिलान्यास

ashalakra1.jpg

रांची: 

बुधवार को मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्ड-53 व 31 में 2 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत वार्ड-53 स्थित बसारगढ़ हटिया में रोड नंबर-14 में 8,90280 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। इसी प्रकार, वार्ड-31 स्थित हेहल देवी मंडप रोड में 9,90,000 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। 

गुणवत्तापूर्ण काम करने का दिया निर्देश
इस अवसर पर मेयर ने रांची नगर निगम के अधिकारी व संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय लोगों से कहा कि रांची नगर निगम जान समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि रांची शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद निर्मला गाड़ी, अशोक यादव समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।