logo

Ranchi : राज्य सरकार को भेजा जाएगा निगम का बजट, मेयर आशा लकड़ा ने दी जानकारी

ashalakra.jpg

रांची: 

31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्त हो जाएगा। इससे पूर्व रांची नगर निगम का बजट (2022-23) पारित कर राज्य सरकार को भेज जाएगा, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में शहर के विकास कार्यों के लिए केंद्र व राज्य सरकार से पर्याप्त फंड आवंटित किया जा सके। शुक्रवार को ये बातें मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कही। 

नगर आय़ुक्त को दिया गया अहम निर्देश
मेयर ने कहा कि नगर आयुक्त के माध्यम से स्थायी समिति की बैठक को लेकर तिथि निर्धारित करने के लिए फाइल भेज गया था, परंतु फाइल में बजट को लेकर रांची नगर निगम के किसी भी विभाग का प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया था।

इस कारण नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के लिए रांची नगर निगम के विभिन्न विभागों से प्रस्ताव प्राप्त करें। साथ ही बजट में इमरजेंसी फायर सर्विस, हेल्थ सर्विस व एजुकेशन सर्विस को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा, ताकि इन कार्यों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूरा किया जा सके।

संबंधित विषयो को शामिल नहीं किया गया
आशा लकड़ा ने कहा कि उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में संबंधित विषयों को बजट में शामिल किया गया था, लेकित इस कार्य के लिए विभागीय स्तर से फंड उपलब्ध नहीं कराया गया। झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत इमरजेंसी फायर सर्विस, हेल्थ व एजुकेशन सर्विस को नगर निगम के कोर फंक्शन में शामिल किया गया है।