रांची:
शक्रवार को मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम क्षेत्र में तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने वार्ड-36 में जगन्नाथ बिहार स्थित न्यू पुंदाग रोड नंबर-9 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि 21.90 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इधर किसी कारण से मेयर वार्ड-47 में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। स्थानीय पार्षद कविता सांगा ने 2 योजनाओं का शिलान्यास किया।

रांची नगर निगम में कई निर्माण कार्य
वार्ड-47 के जोरार दिविन नगर में 57.97 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा पुरुलिया रोड नामकुम से पाहन टोली होते हुए वार्ड कार्यालय तक 53 लाख 86 हजार 200 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया रहा है।

तय सीमा के साथ करें गुणवत्तापूर्ण कार्य
कहा कि संवेदक गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें। साथ ही अभियंत्रण शाखा के अधिकारी समय-समय पर संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे, ताकि सड़क व नाली निर्माण से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। इस अवसर पर वार्ड 36 में स्थानीय हटिया विधायक नवीन रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एंव वार्ड 36 के पार्षद सविता कुजूर मौजूद थीं।