logo

बुंडू में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

death14.jpeg

रांची 

रांची जिले के बुंडू में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम करिश्मा देवी बताया गया है। महिला ने बुंडू के छोटकलमा स्थित अपने निवास पर फांसी लगाई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। कहा कि विवाहिता ने तब फांसी लगाई जब घर के सभी सदस्य बाहर थे। 

खबर अपडेट की जा रही है...