logo

Ranchi : संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का श'व, ससुराल वालों पर ज'हर देने का आरोप 

SARITA.jpg

रांचीः 
चुटिया थाना क्षेत्र के कतारी बागान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका की पहचान सरिता कुमारी के रूप में हुई है। सरिता के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर ही आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने ही सरिता को जहर देकर मार दिया है। बता दें कि 2019 में सरिता की शादी धनंजय कुमार से हुई थी।


ससुराल वालों पर ही आरोप 
बताया जा रहा है कि सरिता के पिता ने बहुत ही धूमधाम से सरिता की शादी की थी। सरिता की बहन ने बताया कि सरिता की सास अपनी बेटी और दामाद को अपने घर में रखना चाहती थी। इस बात को लेकर हर दिन घर में विवाद होता था। इसलिए सरिता की सास ने उसे जहर देकर मार दिया फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। 


अक्सर हुआ करता था विवाद 
बता दें कि सरिता का पति राजस्थान में काम करता है। फिलहाल चुटिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरिता की उम्र 27 वर्ष थी। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। आसपास के लोगों का भी कहना है कि परिवार में अक्सर विवाद हुआ करता था। सरिता का मायका भी चुटिया के ही अयोध्यापुरी में है।