logo

पलामू में माओवादियों का उत्पात, विधायक के भाई का तीन वाहन फूंका

VAAHAN.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू में भाकपा माओवादियों ने तीन वाहन फूंक डाला है। जलाए गए सभी वाहन हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह से संबंधित हैं। दरसअल विनय कुमार सिंह हैदरनगर में डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण करवा हैं। इसी कड़ी में बुधवार की रात भाजपा माओवादियों का एक दस्ता डंडिला के इलाके में पहुंचा था और एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को फूंक दिया। पलामू रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 


लेवी के लिए मिली थी धमकी
डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण कार्य अभय कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाया जा रहा है। अभय कंस्ट्रक्शन विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह का है। अभय कंस्ट्रक्शन ने रोड का निर्माण कार्य शुरू किया था। विनय कुमार सिंह का कहना है कि लेवी के लिए उन्हें उग्रवादियों से धमकी मिल रही थी, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी। विनय कुमार सिंह का हरिहरगंज के इलाके में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि डंडिला के इलाके में रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। हरिहरगंज में टीएसपीसी के तरफ से धमकी दी गई थी जबकि डंडिला के इलाके में माओवादियों के तरफ से धमकी दी गई थी। 


वाहनों के खड़ा करने के स्थान को बदला गया था
धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जगुआर के नेतृत्व में इलाके में अभियान शुरू किया था। रोड निर्माण से जुड़े वाहनों को सड़ेया के इलाके में रखा जाता था। घटना से पहले वाहनों को डंडिला के इलाके में रखा गया था, जहां पर माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के पीछे 15 लाख इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव का हाथ बताया जा रहा है। 

Tags - Palamu news Palamu news Palamu update Palamu recent news Palamu local news vehicle burnt