logo

बड़ी सफलता : झारखंड का माओवादी नेता केरल में गिरफ्तार

nakxali.jpg

बड़ी सफलता- झारखंड का माओवादी नेता केरल में गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में झारखंड और केरल पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नक्सली नेता अजय ओजा को मंगलवार को केरल से गिरफ्तार किया है। वह कोझीकोड में एक प्रवासी श्रमिक शिविर में रह रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक केरल पुलिस को झारखंड पुलिस से गुप्त सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि माओवादी नेताअजय ओजा को कोझिकोड में एक प्रवासी श्रमिक शिविर में ट्रैक किया। जिसके बाद आज सुबह दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने ओजा को हिरासत में ले लिया। जिसे झारखंड में एक शीर्ष माओवादी नेता माना जाता है। बताया गया कि वह पहले भी जेल में रह चुका है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT