दिल्ली:
यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई ती। इसमें केंद्रीय मंत्रियों को कई अहम जिम्मेदारी दी गई है। बैठक को लेकर जो जानकारी सामने आ रही थी, उसमें पहले ही कहा गया था कि केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जा सकता है ताकि वे वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करें।

इन मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई अहम मीटिंग के बाद मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह को भारत के विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जा रहा है।
किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी दी गई है
सरकारी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया और मोल्दोवा की जिम्मेदारी दी गई है। किरेन रिजिजू स्वोवाकिया जायेंगे। हरदीप सिंह पुरी के हंगरी भेजा जा रहा है। जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा जा रहा है। ये सभी मंत्री उन देशों में जाकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की व्यवस्था तथा निगरानी करेंगे।

यूक्रेन संकट के बीच फंसे भारतीय छात्र
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी लंबा गतिरोध अब युद्ध में तब्दील हो गया है। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जिनमें से अधिकांश छात्र हैं, यूक्रेन में फंस गये हैं। ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिनमें यूक्रेन की सीमा पर भारतीय छात्रों के साथ मारपीट की जा रही है। भारत सरकार मिशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने में जुटी है।