logo

ED की कार्रवाई : पूजा सिंघल के व्हाट्सएप चैट से हुआ कई बातों का खुलासा, 15 से अधिक लोगों के नाम आए सामने...सबसे होगी पूछताछ

पूजा सिंघल के व्हाट्सएप चैट से हुआ कई बातों का खुलासा, 15 से अधिक लोगों के नाम आए सामने...सबसे होगी पूछताछ

रांची: 
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने करोड़ों रुपए कहां-कहां इनवेस्ट किेये है इसकी जानाकारी  ईडी अधिकारियों को मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल के व्हाट्सएप चैट से कई बातों का खुलासा हुआ है। पूजा सिंघल को ईडी की टीम ने 5 दिन के रिमांड पर लिया है। अब व्हाट्सएप चैट से मिली जानकारियों के आधार पर ईडी आगे की कार्रवाई करेगी। 


इन लोगों का नाम आया सामने 
ईडी सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने कई लोगों के खाते में अस्पताल बनने के समय पैसे ट्रांसफर किए थे। जिन लोगों को पैसे भेजे गए थे उसमें पूजा सिंघल के भाई सिद्धार्थ सिंघल, सतेंद्र, सुबोध यादव, सुबोध सिन्हा, सुधांशु सिंह, अमित जैन, विजय गोयल, अजय कात्याल, संदीप सुमन, अभिनंदन, सोनू, अरूण और अक्षत कात्याल के नाम शामिल हैं। ईडी इन सभी से भी पूछताछ करेगी।