logo

पलामू : पांकी में दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोग घायल, धारा 144 लागू 

VIVAD.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू के पांकी में पर्व की तैयारी को लेकर दो समुदायों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरह से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जहां हालात को काबू करने के लिए धाऱा 144 लगा दिया। साथ ही वहां इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, हालात को काबू में लाने के दौरान पुलिस के कई जवान भी घालय हो गए। सभी घायलों को इलाजा के लिए अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान उपद्रनियों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग अपने पर्व की तैयारी को लेकर तोरण द्वार बना रहे थे। जहां वे झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गयी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी।

यह भी पढ़ें: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला आज, स्टार बल्लेबाज स्मृति की हो सकती है वापसी

पांकी बाजार पुलिस की छावनी में तब्दील

घटना के बाद पांकी बाजार पुलिस की छावनी में तब्दील हो गई। वहीं, क्षेत्र में जिला के डीसी, एसपी समेत जिला के सभी बड़े अधिकारी कैंप कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं। पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहीं फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है। वहीं, पांकी थाना की पुलिस दोनों पक्षों को समझाने –बुझाने में जुटी है। इसके साथ ही घटनास्थल पर तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थाना प्रभारी और पांकी पुलिस मौजूद हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT