रांची:
झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने कई अधिकारियों के विभाग में फेरबदल किया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वैसे भी कई अधिकारियों को विभाग सौंपे गये हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। पढ़िए कि क्या बदलाव हुआ है।
विभाग ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव का तबादला करते हुए अगले आदेश तक उर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त और पदस्थापित किया गया है। गौरतलब है कि अविनाश कुमार के पास पहले से ही प्रधान सचिव (उर्जा विभाग), अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) का अतिरिक्त प्रभार है। अविनाश झा 1993 के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
1999 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार को अगले आदेश तक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गर्वनेंस विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कृपानंद झा का तबादला किया गया है। उनको अगले आदेश तक महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के पद पर नियुक्त तथा पदस्थापित किया गया है। कृपानंद झा अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गर्वनेंस विभाग के सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार के रूप में भी रहेंगे। कृपानंद झा 2005 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
2008 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर को आगले आदेश तक गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। 2009 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार को अगले आदेश तक रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे आदिवासी कल्याण आयुक्त के रूप में पहले से ही पदस्थापित हैं।
पर्यटन निदेशक के रूप में पदस्थापित अंजली यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद का परीक्षा नियंत्रक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अगले आदेश तक वे झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम करेंगी। अंजली यादव 2015 बैच की झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।