logo

Ranchi : आज विधानसभा में शपथ लेंगी मांडर की नई विधायक शिल्पी नेहा तिर्की

SHILPI_NEHA10.jpg

रांचीः
मांडर की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की आज झारखण्ड विधानसभा में शपथ लेंगी। विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के समय कांग्रेस और जेएमएम के विधायक और सरकार में मंत्री मौजूद रहेंगे। बता दें कि आज शपथ लेने के बाद शिल्पी विधानसभा की सबसे कम उम्र की विधायक बन जाएंगी। उससे पहले यह टैग बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के पास था। 


पहले प्राइवेट जॉब करती थीं शिल्पी
बता दें कि पूर्व मांडर विधायक बंधु तिर्की की विधायकी जाने के बाद मांडर सीट खाली हुई थी जिसके बाद 23 जून को मांडर में उपचुनाव कराया गया। जिसमें शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रचंड जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा कैंडिडेट गांगोत्री कुजूर को 23 से भी ज्यादा वोटों से हराया। शिल्पी नेहा तिर्की पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं। बंधु तिर्की 2005, 2009 और 2019 में मांडर से विधायक रह चुके हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले शिल्पी फ्लिपकार्ट में जॉब करती थीं।